मिडफील्डर राज कुमार पाल इंडोनेशिया में आयोजित एशिया हाॅकी कप में खेलने जायेंगे 


नई दिल्ली। हाॅकी इंडिया ने 23 मई से 1 जून 2022 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में होने वाले आगामी हीरो पुरूष एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरूष हाकी टीम के नाम घोषित किये है। यह प्रतिष्ठित आयोजन विश्व कप क्वालीफायर के रूप में है। 
    गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल को मिडफील्डर के रूप में चुना गया है। स्टैंडबाय के रूप में अंकित पाल को चुना गया है। राजकुमार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। इस समय वह बेंगलुरू में लगे राष्ट्रीय कैम्प में ट्रेनिंग कर रहे हैं। राजकुमार को गुरू तथा खेल के प्रति अत्यधिक समर्पण भावना ने उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। 
    एशिया कप में भारत, जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया को पूल ए में रखा गया है तथा मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश को पूल बी में रखा गया है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।