प्रदेश सरकार द्वारा फीस वृद्धि सम्बन्धी निर्णय का प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया स्वागत

लखनऊ, 11 अप्रैल। एसोसएिशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में फीस वृद्धि सम्बन्धी निर्णय का स्वागत किया है, जिसके तहत पिछले दो वर्षो से फीस वृद्धि पर लगी रोक को हटा लिया गया है। एसोसिएशन के प्रेसीडेन्ट श्री अतुल कुमार ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। श्री अतुल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय की काफी दिनों से प्रतीक्षा थी क्योंकि पिछले दो वर्षों में फीस वृद्धि न होने के कारण स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

            श्री अतुल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय निजी स्कूलों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों में सहायक होगा।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।