वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेन्द्र पाल विशेष रूप से सम्मानित 


कानपुर, उत्तर प्रदेश। महानगर में कमिश्नरेट पुलिस के लागू होने की वर्षगांठ पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम जवानों के नाम, साथी हाथ बढ़ाना का सफल आयोजन छः अप्रैल 2022 को हुआ। यह आयोजन लखनऊ की संस्था सृजन फाउंडेशन द्वारा लाजपत भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेन्द्र पाल को विषेष रूप से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के हाथों प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
    इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस बल के जवानों, गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते श्री वीरेन्द्र पाल ने कहा कि यह सम्मान जहां हम पत्रकारों को ख्याति और गौरवांवित महसूस कराते हैं, वहीं हम लोगों के लिए लक्ष्मण रेखा की 
परिधि में ही रहने को इंगित करते हैं। तथ्य व सत्य आधारित पत्रकारिता ही हमारी लक्ष्मण रेखा है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को सम्मान प्रदान करने के लिए धन्यवाद।
Pradeep ji Pal 
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।