
विटामिंस हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के सुचारु रुप से कार्य करने के लिए विटामिन बहुत जरूरी है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो इससे अनेक बीमारियां भी उत्पन्न होने लगती हैं।
शरीर में विटामिन ए जिसे रेटिनॉल भी कहते हैं की कमी से जीरोप्थैल्मियाए रतौंधी यानी नाइट ब्लाइंडनेस और संक्रमणों का खतरा भी रहता है। इसकी पूर्ति के लिए हमें पपीताए गाजरए पालकए ब्रोकली और शकरकंद आदि खाना चाहिए।
विटामिन बी1 जिसको थाइमीन के नाम से भी जाना जाता है। की कमी से बेरीबेरीए कब्ज व अपच रोग होने की संभावना रहती है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए हमें दूधए दालए मीटए ब्रेडए फूलगोभीए आलूए अलसी और अंडे आदि का सेवन करना चाहिए।
राइबोफ्लोविन अर्थात विटामिन बी 2 की कमी से त्वचा का फटनाए आंखों का लाल होने जैसी समस्याएं हो सकती है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए हमें ड्राई फ्रूटए पत्तागोभीए टमाटरए दूधए मांसए दालें और अंडे आदि खाने चाहिए।
विटामिन बी 3 जिसे नायसिन भी कहते हैंए की कमी से त्वचा पर दाद और खुजली वगैरह हो जाते हैं। इस विटामिन की पूर्ति के लिए हमें पीनट यानी मूंगफलीए चिकनए ब्रोकलीए मशरूम और राजमा आदि का सेवन करना चाहिए।
विटामिन बी 5 की कमी होने से बाल सफेद होना और मंदबुद्धि होने जैसी समस्याएं होती है। इसकी पूर्ति के लिए हमें एवोकाडोए मक्काए दहीए ब्रोकलीए बादामए मशरूमए गोभीए अंडा और शकरकंद आदि खाना चाहिए।
शरीर में विटामिन बी6 की कमी होने से एनिमिया यानी खून की कमी और त्वचा रोग और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसकी पूर्ति के लिए हमें अंकुरित अनाजए केलाए ब्राउन राइसए बीन्सए ओट्सए मछलीए अखरोटए एवोकाडोए सोय मिल्क और बंदगोभी आदि का सेवन करना चाहिए।
शरीर में विटामिन बी 7 यानी बायोटिन की कमी होने से लकवाए शरीर में दर्द और बालों का गिरना जैसी समस्या हो सकती है। इसकी पूर्ति के लिए हमें बादामए अखरोटए मछलीए अंडाए प्याजए टमाटरए गाजरए पीनट और शकरकंद आदि खाने चाहिए।
इस विटामिन को फॉलिक एसिड भी कहा जाता है। इसकी कमी होने से मगला ब्लास्टिक एनीमिया रोग हो सकता है। शरीर में विटामिन बी 9 की पूर्ति के लिए राजमाए चुकंदरए मसूर दालए पपीताए फूलगोभीए ब्रोकलीए पालक आदि का सेवन करना चाहिए।
अगर हमारे शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो इससे परनीसियस एनिमियाए पांडुरोग एवं पेचिश जैसे रोग होने की संभावना रहती है। शरीर में इस विटामिन की पूर्ति के लिए हमें पनीरए अंडाए दूधए सोय प्रोडेक्टए सीरियलए मछली और केकड़ा इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
विटामिन सी यानी एस्कॉर्बिक अम्ल की कमी शरीर में होने से स्कर्वी रोग और मसूड़े फूलने जैसी समस्याएं हो सकती है। शरीर में इसकी पूर्ति करने के लिए संतरेए स्ट्रॉबेरीए नींबूए अंगूरए सपाटए तरबूजए अमरूदए कीवी एवं अनारस आदि का सेवन करना चाहिए।
शरीर में विटामिन डी की कमी से रिकेट्स और ऑस्टियोमलेशिया जैसे रोग हो सकते हैं। शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हमें मछली के अंडेए मशरूमए फैटी फिशए पोषण युक्त सीरियलए अंडे की जर्दी और कॉड लिवर ऑयलए सूरज की मीठी धूप इत्यादि का सेवन करना चाहिए।
यदि शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए तो इससे शरीर की जनन् शक्ति कम होने लगती है। इसलिए इसकी पूर्ति अनिवार्य है। इसके लिए हमें बादामए पीनटए मूंगफलीए एवोकाडोए नारियलए टमाटरए पालकए ब्रोकलीए खीराए मक्काए अंडा अखरोटए अंकुरित गेहूँ और अनाज आदि का सेवन करना चाहिए।
विटामिन केए की कमी होने से रक्त का थक्का न जमने की समस्या होती है। इसकी पूर्ति के लिए हरी और पत्तेदार सब्जियों और फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Dr Ravi Pal - MBBS, MD (Dermatologist)
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।