लखनऊ 19 मार्च। युग तपस्वी भरत गांधी ‘विश्वात्मा’ से हाल ही जन्मे प्रिय जय जगत को आशीर्वाद दिलाने पाल वल्र्ड टाइम्स डाॅट काॅम का पांच सदस्यीय दल 19 मार्च 2022 को लखनऊ के जानकीपुरम में इन दिनों रूके वोटरशिप विचार के जन्मदाता विश्वात्मा से मिला। ‘विश्वात्मा’ ने बड़ी ही प्रसन्नता के साथ प्रिय जय जगत को विश्व का प्रकाश बनने का हार्दिक आशीर्वाद दिया। विश्वात्मा ने रविवार, 20 मार्च 2022 को प्रातः 11 बजे से आयोजित वोटरशिप ट्रेनिंग में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
विश्वात्मा ने इस अवसर पर प्रदीपजी से बातचीत करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार की समृद्धि के लिए वोटरशिप कानून बनाना इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वात्मा ने यूक्रेन तथा रूस के बीच चल रहे युद्ध पर कहा कि विश्व में शान्ति स्थापित करने के लिए विश्व सरकार का गठन मानव जाति को समय रहते कर लेना चाहिए। अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं का हल युद्धों से नहीं विश्व संसद, विश्व सरकार तथा प्रभावशाली अन्तर्राष्ट्रीय कानून के द्वारा निकाला जाना चाहिए। विश्वात्मा ने इस दिशा में पाल वल्र्ड टाइम्स परिवार के पारिवारिक एकता द्वारा विश्व एकता के विचारों को जन-जन में पहुंचाने के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पाल वल्र्ड टाइम्स परिवार का पांच सदस्यीय दल में दादा-दादी प्रदीप जी पाल, श्रीमती उमाजी पाल, माता-पिता विश्व पाल व श्रीमती नीतू सिंह तथा फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कवि श्री पहुंची राम
धनगर भी शामिल थे। धनगर जी ने विश्वात्मा के सम्मान में विश्व एकता से ओतप्रोत रचना सुनायी।
आप सभी के आशीर्वाद से पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के संचालक
श्री प्रदीपजी पाल एवं श्रीमती उमाजी पाल के बेटे विश्व पाल तथा बहू श्रीमती नीतू सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति सोमवार 7 मार्च 2022 को हुई है। दादा-दादी ने उसका नाम जय जगत रखा है।
अन्त में पाल वल्र्ड टाइम्स परिवार ने युग तपस्वी विश्वात्मा के प्रति अपना हार्दिक आभार प्रकट किया। होली पर्व की सभी ने एक-दूसरे को हार्दिक बधाइयां दी। इस अवसर पर विश्वात्मा को पारिवारिक एकता की पुस्तक व पम्पलेट सादर भेंट किया गया। साथ ही मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र तथा हरि कमल दर्पण साप्ताहिक की प्रतियां भी सादर भेंट की गयी।
भवदीय -
प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार
वाट्सअप 9839423719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।