पांच राज्यों में विधान सभा चुनावों 2022 में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रत्याशियों को पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट की ओर से हार्दिक बधाइयाँ।

दिनांक 10 मार्च 2022
हार्दिक बधाइयाँ
आदरणीय बन्धुओं,
लोकतंत्र की मजबूती के लिए देश के पांच राज्यों में विधान सभा चुनावों 2022 में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रत्याशियों को पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट की ओर से हार्दिक बधाइयाँ। सभी पार्टियों के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई। लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व में जीत व हार को हम सभी देशवासियों को सहर्ष स्वीकार करते हुए सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ देश के अंतिम नागरिक तक पहुंचाने में जुट जाना चाहिए।
हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि सभी प्रत्याशी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूर्ण करते हुए न केवल अपने देश तथा प्रदेश की जनता के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ेगे बल्कि अपने देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में भी सफल होंगे।
लोकतंत्र की गरिमा को अविराम जनसेवा करके वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था का समय रहते गठन करना है। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वर्तमान वैश्विक उथल-पुथल की विषम परिस्थितियों में राष्ट्र पिता की तरह अब विश्व पिता की आवश्यकता है। मानव जाति को उसे पूरे मनोयोग से समय रहते ढूंढ़कर विश्व सरकार रूपी परिवार के मुखिया का दायित्व सांैपना होगा। यह युगानुकूल कदम यदि हमने अभी नहीं उठाया तो फिर बहुत देर हो सकती है।
जैसे हमने प्रथम विश्व युद्ध के चलते लीग आफ नेशन्स बनाया तथा द्वितीय विश्व युद्ध से पीड़ित होकर संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन किया था। अब समझदारी से तृतीय विश्व युद्ध होने के पूर्व लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विश्व सरकार का गठन कर लेना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र को शक्ति प्रदान करके विश्व संसद का गठन करना चाहिए। विश्व सुरक्षित होगा तो हमारा देश, हमारा प्रदेश, हमारा जिला, हमारा गांव तथा हमारा घर सुरक्षित रहेगा। यह प्यारा विश्व भी हमारा है पराया नहीं है।
जिस प्रकार देश का संचालन देश की संसद, संविधान तथा कानून के द्वारा किया जाता है। उसी तरह विश्व का संचालन विश्व संसद, विश्व सरकार तथा विश्व न्यायालय बनाकर करना चाहिए। पारिवारिक एकता ही वसुधैव कुटुम्बकम् की आधारशिला है। शान्ति के लिए विश्व सरकार का गठन इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मानव जाति का अन्तिम लक्ष्य धरती पर आध्यात्मिक सभ्यता का निर्माण करने के साथ पूरा होगा।
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,
भवदीय
प्रदीप जी पाल, एडीटर इन चीफ, पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट एवं
ब्यूरो चीफ, लखनऊ, ‘हरिकमल दर्पण’ साप्ताहिक समाचार पत्र,
वाट्सअप 9335554711
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।