
आगरा, उत्तर प्रदेश। ताज नगरी की 22 वर्षीय पिंकी बानो ने इंटरनेशनल अवार्ड अबेकस मेंटल मैथ का प्रथम पुरस्कार जीतकर देश का गौरव विश्व में बढ़ाया है। पिंकी श्री गिर्राज देवांश एकेडमी की छात्रा है। पिंकी ने कोर्डिग मास्टर देवांश धनगर से अबेकस का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आयोजकों द्वारा पिंकी बानो को कोरियर से प्रथम पुरस्कार का सार्टीफिकेट तथा मैडल भेजा गया था जिसे देवांश धनगर ने उसे सम्मान सहित पिंकी बानो भेंट किया है।
पिंकी एकेडमी के बच्चों को अबेकस का प्रशिक्षण बड़े ही मनोयोग से भी देती है। पिंकी बरारा गांव के असकर अली शाह की पुत्री है। पिंकी बानो सूचना एवं प्रौद्योगिकी का नया आकाश बनाने का जज्बा तथा जुनून रखती है।
ज्ञातव्य हो कि देवांश धनगर के पिता श्री लाखन सिंह धनगर जिन्होंने एमसीए तक शिक्षा प्राप्त की है। आपने अपने अल्प
साधनों से अपने बरारा गांव में शैक्षिक संस्था श्री गिर्राज देवांश एकेडमी की स्थापना की है। इस एकेडमी का ध्येय वाक्य टोटल ब्रेन डेवलमेन्ट है।
देवांस की माताजी श्रीमती जया बघेल एक शिक्षित तथा संस्कारवान महिला है। आपने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है। आप अपनी शैक्षिक एकेडमी में प्राइमरी से जूनियर तक के बच्चों को सभी विषय पढ़ाती हैं।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।