शोक संदेश 

शोक संदेश 
    लखनऊ के आजाद नगर, आलमबाग, निवासी समाजसेवी श्री विनोद पाल, आयु लगभग 55 वर्ष का देहान्त अचानक हो गया है। आपका आजाद नगर में निर्मित पाल भवन 
धर्मशाला के निर्माण में सर्वाधिक योगदान था। इस हेतु समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
    परम पिता परमात्मा से हम दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हैं। साथ परमात्मा उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आत्मा अजर अमर अविनाशी है। विनोद जी अपने समाज सेवा के कार्यों से सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। 
    विनोद जी की शव यात्रा आज बुधवार अपरान्हः 1 बजे उनके आजाद नगर स्थित निवास से शुरू होकर वीआईपी रोड, आलमबाग स्थित बैकुण्ठ धाम पर अन्तिम संस्कार के लिए पहुंचेगी।        

भवदीय 
पाल-बघेल-धनगर समाज
मोबाइल 93356-80141
प्रिय बन्धु, 
    स्व. श्री विनोद पाल की शवयात्रा में कोविद-19 के दिशा-निर्देश का तथा
सोशल डिस्टिंग आदि का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए ही शामिल हो। आप अपने परिवार में रहते हुए उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करें।
                             निवेदक - 
पाल-बघेल-धनगर समाज एवं
पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट परिवार 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।