शुभ विवाह की हार्दिक बधाइयां 

दिनाँकः 29 जनवरी 2022
शुभ विवाह की हार्दिक बधाइयां 
आदरणीय बन्धुओं, 
    परम वरिष्ठ मीडिया बन्धु श्री शरद कुमार श्रीवास्तव, आलमबाग, लखनऊ की लाडली पुत्री सौ. मनीषा संग चि. आयुष के शुभ विवाह में 28 जनवरी 2022 को शामिल होने का सुअवसर मिला। इस शुभ अवसर पर पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट न्यूज तथा वैवाहिक परिवार की ओर से प्रदीपजी पाल, श्रीमती उमाजी पाल, श्रीमती नीतू सिंह, श्री विश्व पाल तथा श्री बृजेश सिंह बघेल ने शामिल होकर नव वर-वधु को सुखी, सफल तथा समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही पारिवारिक एकता की पुस्तक, सीडी तथा पम्पलेट धन्यवाद पत्र के साथ सादर भेंट किया। इस अवसर का फोटो शेयर कर रहे हैं। 
    सौ. मनीषा की पूज्यनीया दादीजी श्रीमती हीरा रानी, पूज्यनीय दादाजी श्री विनय कुमार जी, आदरणीया माताजी श्रीमती मिथलेश के साथ ही श्री शरद कुमार श्रीवास्तव ने बड़े लाड़-प्यार से ही नहीं वरन् परमात्मा के महान गुणों से अपने प्राणों से भी प्रिय अपनी पुत्री सौ. मनीषा को उच्च आध्यात्मिक संस्कारों से संवारा है। साथ ही आप सभी ने सौ. मनीषा को  अपने त्यागमय, कर्तव्यपरायण एवं सेवामय सरल जीवन के महान अनुकरणीय गुणों एवं आदर्शांे से युक्त बनाया है। हमें पूरा विश्वास है कि नव वर-वधु सौ. मनीषा  एवं चि. आयुष आप लोगों के आशीर्वाद से घर को स्वर्ग बनायेंगे। 
    श्रद्धा एवं सम्मान सहित, 
भवदीय 
प्रदीपजी पाल, श्रीमती उमाजी पाल, 
श्री एन.एस. हिन्दवाल, ब्यूरो चीफ आगरा, विश्व पाल, श्रीमती नीतू सिंह तथा  
मीडिया प्रभारी बृजेश सिंह बघेल 
पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट परिवार 
मो. 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।