लखनऊ, उत्तर प्रदेश जनवरी। पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के एडीटर इन चीफ प्रदीपजी पाल एवं मीडिया प्रभारी युवा बृजेश सिंह बघेल ने सेवा समर्पण संस्थान द्वारा 16 जनवरी 2022 को रायबरेली रोड, मोहनलाल गंज के ग्राम बिन्दौवा आश्रम में आयोजित मकर संक्रान्ति उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वादिष्ट बाटी-चोखा तथा तैहरी भोज का आनंद लिया।
प्रदीपजी पाल ने आश्रम के व्यस्थापक श्री मनी राम पाल, क्षेत्र संगठन मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम, उत्तर प्रदेश/नेपाल तथा सम्पर्क प्रमुख, अखिल भारतीय जनजाति को पारिवारिक एकता की पुस्तक सादर भेंट की। श्री मनी राम पाल ने संस्थान द्वारा गरीब मेधावी छात्रों के सहायतार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश से पधारे युवा बन्धुओं को पारिवारिक एकता का पम्पलेट सादर भेंट किया गया। मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र तथा हरि कमल दर्पण साप्ताहिक की प्रतियां भी सादर भेंट की गयी।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
www.palworldtimes.com












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।