आगरा 15 दिसम्बर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट के एडीटर इन चीफ प्रदीपजी पाल का हाल ही में लखनऊ से आगरा पहुंचने पर आगरा के वरिष्ठ समाजसेवी श्री एन.एस. हिन्दवाल तथा श्री चन्द्रवीर बघेल द्वारा फूलमालायें पहनाकर हार्दिक स्वागत किया।
उसके पश्चात प्रदीपजी आगरा के ट्रान्स यमुना कालोनी में स्थित युवा एन्कर श्री कान्हा धनगर द्वारा संचालित कान्हा का पन्ना न्यूज चैनल के आफिस पर पहुंचे। प्रदीपजी का फूलमालाओं से आपकी पूरी युवा मीडिया टीम श्री संजू धनगर, श्री नरसी धनगर आदि द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।
श्री कान्हा धनगर ने प्रदीपजी का प्रेरणादायी इण्टरव्यू लेकर यूट्यूब पर लोड किया। इस प्रेरणादायी इण्टरव्यू को देश भर में शेयर किया गया। इस इण्टरव्यू के देश भर में पारिवारिक एकता, विश्व एकता, वसुधैव कुटुम्बकम्, वोटरशिप, क्वालिटी एजुकेशन का विचार प्रसारित हुआ।
आगरा के प्रसिद्ध जादूगर कृष्णा धनगर ने जादू के करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रसिद्ध युवा डा. जितेन्द्र धनगर से उनके क्लीनिक में जाकर मुलाकात करके पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।