समाज का उच्च शिक्षित अनूठा तथा बहुमुखी व्यक्तित्व  नारी शक्ति डा. राजकुमारी धनगर, एटा, उत्तर प्रदेश

समाज का उच्च शिक्षित अनूठा तथा बहुमुखी व्यक्तित्व 
नारी शक्ति डा. राजकुमारी धनगर, एटा, उत्तर प्रदेश को 
पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज वेबसाइट का 
सम्मानीय संरक्षक बनने के लिए हार्दिक बधाइयाँ। 
    
     डा. राजकुमारी धनगर का जन्म जिला एटा, उ.प्र. में हुआ है। आप तीन भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़ी है। आपके तीनों भाई प्रसिद्ध वकील हैं। 
    आप बाल्यावस्था से ही अत्यन्त ही मेधावी तथा अनुशासित छात्रा रही हंै। आपने बहुत लगन से तीन विषयों से मास्टर डिग्री करने का कीर्तिमान बनाया है। आपकी उच्च शिक्षा का विवरण इस प्रकार हैं - 1, एम.ए. समाज शास्त्र, 2, पीएच,डी, 3, बी.एड, 4, एम.ए. मानवाधिकार, 5, एम.ए. मनोविज्ञान में परामर्श 6, पीजीडीसीए किया है।
    आपकी ससुराल एटा से 16 किलोमीटर दूर निधौलीकलां में है। जो जलेसर विधानसभा में आता है। आपके पति श्री रूकम पाल सिंह सरकारी सेवा के द्वारा देश के विकास में अपना योगदान पूरे मनोयोग से कर रहे हंै। 
    आपके अत्यन्त ही मेधावी एवं संस्कारवान दो जुड़वा एक बेटा और बेटी है। बेटा बी.ई. मेकेनिकल से 2019 में पास आउट है। बेटी फैशन डिजाइन से कोर्स कर बी.काम के बाद एम.बी.ए. की तैयारी कर रही है।  
    आपने मध्यप्रदेश में खंड विकास अधिकारी के पद पर 8 साल की सेवा कर त्यागपत्र देकर राजनीति में कदम रखा है। आपने 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एटा जिला की विधानसभा (106) सुरक्षित पर आप चुनाव लड़ चुकी है। 
    आपके जीवन पर डा. राममनोहर लोहिया के समाजवादी विचारों का अत्यािधक प्रभाव पड़ा है। वर्तमान में आप दूसरी बार जिला एटा की समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिला अध्यक्ष है। आपके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की महिला टीम एटा जिले में मजबूत हुई है। आप जिला अध्यक्ष का निर्वाहन करते हुए विधानसभा 106 जलेसर में लगातार जनता के सुख-दुख में शामिल होती है। आप जलेसर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की 2022 की प्रबल दावेदारों में से एक है। विधानसभा की पूरी तैयारी के साथ जनता का स्नेह आपके साथ है। हर समाज में आपकी अच्छी पैठ और सबका विश्वास आपके साथ हैं। 
    आपको समाजवादी पार्टी जलेसर (106 सु) एटा से विश्वास के साथ मैदान में उतारती है तो मुकावला रोचक और एक तरफा होगा। साथ ही आप समाजवादी पार्टी बैनर तले रिकार्ड मतों से विजयी होगी। आप अत्यन्त ही मिलनसार, हंसमुख, सेवाभावी तथा सरल स्वभाव की महिला है। आपको प्रशासनिक अनुभव भी बहुत अच्छा है। आप अपनी सूझबूझ तथा समझदारी से सभी की समस्याओं को चुटकी में हल करवा देती हैं। 
    आपके महिला जागरण, राजनैतिक जीवन तथा समाजवादी सोच का लाभ प्रदेश के साथ ही सारे देश को मिले ऐसी हम सदैव कामना करते हैं।
विश्व पाल 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।