कानपुर, उत्तर प्रदेश 11 नवम्बर। कन्याकुमारी से दिल्ली जा रहे पदयात्री अरूण गौतम का सुभाष चिल्ड्रन होम, 19 राजीव विहार, नौबस्ता के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों ने तिलक लगाकर तथा पटका पहनाकर माल्यार्पण कर विशेष रूप से भव्य स्वागत किया। बच्चों ने उन्हें आगे की सफल यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
श्री गौतम ने वहां उपस्थित सुभाष चिल्ड्रन होम के स्टाॅफ एवं सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही बताया कि उनकी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर विभिन्न राज्यों में घूमते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। वह अब तक लगभग 40 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा को पूरा कर चुके हैं। वह अपने साथ एक अटैची और तिरंगा ध्वज लेकर चलते हैं। और अपने गले में इस संबंध में संदेश देते हुए बैनर भी लगाए रहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सभी को जीवन में समाजोपयोगी संकल्प लेना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। कोई भी संकल्प ऐसा नहीं है जिसे पूरा नहीं किया जा सके। चाहे वह संकल्प समाजसेवी बनने, स्वयंसेवक बनने, डाक्टर बनने, वकील बनने, राजनेता आदि बनने का हो।
उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य देश में राजनीतिक परिवर्तन एवं सामाजिक परिवर्तन लाना है। वह इस देशव्यापी अभियान में युवाओं की 70 प्रतिशत भागीदारी चाहते हैं और सामाजिक क्षेत्र में बच्चों, महिलाओं एवं निराश्रित लोगों की हर संभव मदद हेतु लोगों में जागरूकता पैदा करना चाहते हैं।
इस अवसर पर समाज सेवी श्री भुनेश कुमार शुक्ला ने बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें बताते हुए उन्हंे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्हांेने बताया कि हमें अपने जीवन में हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए तभी हम आगे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने वादा किया हम हमेशा इन बच्चों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग आए और सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चों से मिले ताकि ये बच्चे भी अपने आपको समाज से अलग ना समझे और हमेशा इनके चेहरे मुस्कुराते रहें। अगर आप के माध्यम से इन बच्चों के चेहरे मुस्कुराएंगे तो समझिए आपका सारा जीवन धन्य हो गया।
सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी के अध्यक्ष व चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक श्री कमल कांत तिवारी ने कहा कि पदयात्री अरूण गौतम जैसी हस्तियों का सम्मान करके हम देशवासियों से अपील करना चाहते हैं कि समाज के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों सहित सभी बच्चों को खुशहाल, स्वस्थ तथा सुरक्षित जीवन जीने का समान
अधिकार मिल सके और कोई भी बच्चा अपने इस जन्म सिद्ध अधिकार से वंचित ना रहे। उन्होंने आगे कहा कि सुभाष चिल्ड्रन होम अरूण गौतम जैसे संकल्पित लोगों का हमेशा स्वागत करता है। साथ ही बच्चों की तन, मन व धन से सेवा करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को फल और मास्क वितरित किए गए। इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी अध्यक्ष एवं चाइल्डलाइन निदेशक श्री कमल कांत तिवारी ने पदयात्री एवं समाजसेवी अरूण गौतम, राम गणेश यादव, प्रदेश महासचिव, टीयूसीसी, मनोज कुमार लोधी, महंत हरि प्रतापदास, भुनेश कुमार शुक्ला, राजाजीपुरम, लखनऊ, अशोक कुमार गुप्ता, राजाजीपुरम, लखनऊ, चाइल्डलाइन कानपुर समन्वयक प्रतीक धवन, काउंसलर मंजुला तिवारी, रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक गौरव सचान, विशेष दत्तक ग्रहण की अधिशिका आशा सचान, रूचि सचान, ज्योति मुन्नी देवी, सुरभि शुक्ला, सुषमा सचान, व अन्य संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पाल वल्र्ड टाइम्स डाॅट काॅम न्यूज सेवा











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।