कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना ने सुभाष चिल्ड्रन होम, कानपुर में  बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया 


कानपुर 3 नवंबर 2021:ःः   उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना ने  सुभाष चिल्ड्रन होम, 19 राजीव विहार नौबस्ता, कानपुर नगर के अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के संग धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया। कार्यक्रम का आरंभ  सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चों ने श्री सतीश महाना जी का तिलक लगाकर व उनका माल्यार्पण करके किया।  
    कार्यक्रम के दौरान श्री महाना ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि हम हमेशा सुभाष चिल्ड्रन होम के इन बच्चों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने सभी बच्चों को उपहार दिए सभी बच्चों को फल मिठाइयां चाकलेट कुरकुरे इत्यादि का वितरण किया। सभी बच्चों ने मिठाइयां व फल प्राप्त करके बहुत ही खुशी का अनुभव किया। 
    कार्यक्रम के दौरान सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक श्री कमल कांत तिवारी ने बताया कि होम के इन बच्चों के साथ सभी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। सभी को भाईचारे का संदेश दिया जाता है ताकि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ सके। उन्होंने आगे बताया कि अगर आप भी ऐसे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो आप सुभाष चिल्ड्रन होम आकर के इन बच्चों के साथ पर्व  व अपना जन्मदिन मना सकते हैं। आपका हमेशा स्वागत है। इसके पश्चात सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। 
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना जी व उनके सहयोगी गढ़ सुभाष चिल्ड्रन होम के प्रबंधक श्री कमल कांत तिवारी विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की अध्यक्ष आशा सचान, सुभाष चिल्ड्रन होम की अधीक्षिका सुरभि शुक्ला, रूचि सचान, पम्मी देवी, अनीता सचान, सुषमा ज्योति, मुन्नी देवी चाइल्डलाइन कानपुर के  टीम सदस्य अमन पांडे, शुचि अवस्थी, रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर समन्वय गौरव सचान व सुभाष चिल्ड्रन होम के बच्चे उपस्थित रहे। 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।