श्री विनायक ट्रस्ट के श्री उत्कर्ष नीरज ‘‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित

श्री विनायक ट्रस्ट के श्री उत्कर्ष नीरज ‘‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित
लखनऊ 28 सितम्बर 2021 - ‘‘झूम के थिरक’’ समारोह में श्री उत्कर्ष नीरज भट्ट ‘शिवा’, संस्थापक एवं मुख्य ट्रस्टी, संस्कार श्री विनायक ट्रस्ट, लखनऊ को उनके विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु ‘दुर्गा स्वरूपा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। होटल जेबीआर, गोमती नगर में आयोजित यह भव्य सम्मान समारोह में सेलीब्रेटी गेस्ट मा. रौनी शाह जी (दिया और बाती हम, ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये हैं मोहब्बतें, साथ निभाना साथिया-स्टार प्लस) के हाथों यह सम्मान श्री उत्कर्ष नीरज भट्ट को दिया गया। 
    इस अवसर पर लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं सम्मानितजनों की भारी संख्या मंे उपस्थिति थीं। श्री उत्कर्ष नीरज ने इस सम्मान के लिए डिम्पल दीदी तथा रागिनी श्रीवास्तव के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
www.palworldtimes.com  

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।