मथुरा, उत्तर प्रदेश 3 सितम्बर। मंडी समिति हाईवे मथुरा पुलिस चैकी का नाम उत्तर प्रदेश के बिकरू कांड में वीरगति को प्राप्त हुए बहादुर सिपाही शहीद जितेंद्र पाल जी के नाम से किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद सिपाही जितेन्द्र पाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत् शत् नमन....!!
ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने डीएसपी और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। बाद में विकास दुबे का भी एनकाउंटर हुआ था। विकास कुछ दिन फरार रहा था, इस बीच पुलिसवालों को मारने में शामिल उसके कई साथियों को पुलिस ने पकड़ा। उनमें से कुछ का भी एनकाउंटर हुआ था।
www.palworldtimes.com











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।