श्रीमती अंबुज विनोद पाल ने पूर्वांचल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली
जौनपुर, उत्तर प्रदेश 26 अगस्त। शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री डिंपल पाल ने उतरूकला, जौनपुर निवासी, श्रीमती अंबुज विनोद पाल को पूर्वांचल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीमती अम्बुज पाल अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक सामाजिक कार्य करती रहती हैं। इनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित एव आत्मनिर्भर करने पर रहता है। इन्होंने शेफर्ड फैमिली ट्रस्ट महिला प्रकोष्ठ के कार्यो को देखते हुए महिला अध्यक्षा सुश्री डिंपल पाल जी से संपर्क किया और राष्ट्रीय अध्यक्षा ने इन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जिसे इन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है। समाज की ओर से आपको ढेर सारी हार्दिक शुभकामनायें हैं।
www.palworldtimes.com












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।