आगरा से युवा शाखा के जिला अध्यक्ष बने बंटू धनगर
आगरा 24 जुलाई। पाल बघेल धनगर महासभा की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसके तहत आगरा से युवा शाखा के जिला अध्यक्ष राम लखन उर्फ बंटू धनगर बनाए गए। साथ ही पाल बघेल धनगर महासभा के जिला अध्यक्ष के रूप में विजय सिंह परिहार एवं युवा शाखा के महानगर अध्यक्ष के रूप में सत्येंद्र सिंह धनगर को नियुक्त किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी। नवनिर्वाचित सदस्यों का कहना है कि समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे और शिक्षा बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनके मनोनयन पर अध्यक्ष संतोष पाल महासचिव राकेश बघेल कोषाध्यक्ष पुनीत बघेल, राजेश धनगर, यशपाल सिंह, डा. ताराचंद धनगर, के साथ अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
palworldtimes.com












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।