हिन्दू सेना की कन्नौज इकाई की मीटिंग कन्नौज में बड़े ही  उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई


कन्नौज, उत्तर प्रदेश 13 जुलाई। हिन्दू सेना की कन्नौज इकाई की मीटिंग 12 जुलाई 2021 को जुनैदपुर, कन्नौज में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मीटिंग मंे राष्ट्रीय संरक्षक लेफ्टिनेंट कैलाश बाबू पाल, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र पाठक , श्रीमति सुनीता पाठक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री सन्त राम सेजवर्, जिला प्रभारी ज्ञान प्रकाश पाठक, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पाठक, जिला संरक्षक प्रमोद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा तथा इसके अलावा अंतराष्ट्रीय न्यायिक मानव अधिकार के राष्ट्रीय महा सचिव डा. सी. एल. पाल, भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित शुक्ल तथा राष्ट्रीय शिव शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शुक्ला मौजूद थे। 
    मीटिंग की अध्यक्षता हिन्दू सेना के राष्ट्रीय संरक्षक लेफ्टिनेंट कैलाश बाबू पाल ने की। सर्वप्रथम राष्ट्रीय संरक्षक ने सभी आये हुए लोगांे का सम्मान करवाया। उन्होंने सभी को एक बैनर के नीचे आकर अपने-अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। 
    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील शास्त्री जी ने वीडियो काल करके सभी को बधाई दी। मीटिंग के दौरान निम्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई:- 
1.  आगामी विधान सभा चुनाव की बूथ लेवेल तक तैयारी।
2.  भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना। देश में हिंदुत्व की स्थापना करना। 
3.  शहीदों के नाम रोड तथा स्मारक बनाना। परिवार की समस्या का समाधान। 
4.  गाय को राष्ट्रीय दर्जा दिलाना। 
5.  किसानों को बिजली और पानी की सुबिधा। 
6.  महिला सुरक्षा और ससक्ति करण। 
7,  सभी पदाधिकारियों को जल्दी टास्क पूरा करने की हिदायते। 
8.  सभी संगठन को हिन्दू सेना के बैनर के नीचे आने तथा एकजुट होने की सलाह। 
9.  देश में कानून व्यवस्था को मजबूत करना आदि-आदि। 
    मीटिंग के अंत में सभी ने उपरोक्त मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखे। राष्ट्रीय संरक्षक ने सभी को अच्छे काम करने की बधाई दी। अंत में मीटिंग का समापन हिन्दू सेना के जयघोष के साथ हुआ। जय हिंद जय भारत। 

कैलाश बाबू पाल
लेफ्टिनेंट अवकाश प्राप्त 
राष्ट्रीय संरक्षक, हिन्दू सेना
palworldtimes.com 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।