
लखनऊ 2 जुलाई। श्रीमती लक्ष्मी धनगर, सपा नेत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) अखिल भारतीय धनगर महासंघ एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर भेंट कर उनके 48वें जन्मदिन शुभकामनाएं दी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करने की कामना की।
नारी शक्ति श्रीमती लक्ष्मी धनगर ने बताया कि माननीय अखिलेश जी ने सारी सुख-सुविधाओं के होते हुए भी अपने पिता माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी की तरह जनता की सेवा के रास्ते पर चलकर अपने पिता के नाम को पूरे देश में ऊंचा करने का काम कर रहे हैं। आप जिस तरह से जनता से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं यह तारीफ करने योग्य है। आपने खासकर किसानों की समस्याओं के निराकरण में विशेष रूचि ली है। अनेक नामकरणों के बीच अखिलेश जी सैफई में सिर्फ भइया ही है।
होनहार बिरवान के होत चीकने पात वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए सैफई में जन्मे
श्री अखिलेश यादव जी देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हंै। सैफई से इटावा के सेण्ट मेरी स्कूल से विकास का उर्वरक लेकर यह बिरवान धौलपुर, बैंगलौर और आॅस्ट्रेलिया होते हुये एक विकसित पौधा बनने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया के तौर पर पुष्पित एवं पल्लवित हुआ है।
आप महान समाज सुधारक, विचारक एवं युगदिष्टा डा0 राम मनोहर लोहिया जी को अपना आदर्श मानते हैं। डा0 लोहिया ने ही पूरे विश्व में सबसे पहले वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने का विचार रखा था। बच्चे ही भावी समाज के भाग्य विधाता है, उनके जीवन को सम्भावित तृतीय विश्व युद्ध की विभीषका से बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
‘‘काली रात नहीं लेती है नाम ढलने का,
यही तो वक्त है ‘सूरज’ तेरे निकलने का।’’
माननीय ‘अखिलेशजी’ आपको आज देश के सबसे बडे़ प्रान्त के सबसे सशक्त एवं न्यायप्रिय युवा पुनः भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। ‘अखिलेश जी’ आप भविष्य में भावी वैश्विक लोकतांत्रिक व्यवस्था के भी मुखिया बनकर सारे प्रदेश, देश सहित सारे विश्व को गरीबी, आर्थिक संकट, कोरोना महामारी, अशिक्षा, बीमारी, आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग, भेदभाव तथा कानूनविहीनता से मुक्त करायें ऐसी प्रार्थना हमारी परमपिता परमात्मा से सदैव है। डा0 लोहिया के संकल्प को पूरा करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। हम सब मिलकर डा0 राम मनोहर लोहिया जी के समाजवादी विचारों के अनुकूल खुशहाल, समृद्ध तथा न्याय आधारित प्रदेश, देश सहित सारा विश्व बनायेंगे!
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।