हसनपुर खेवली गांव के द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश

 
लखनऊ 30 जून। सुशान्त गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में पृथ्वी को हराभरा रखने के लिए जन समूह के सहयोग से पूर्व प्रधान दिनेश पाल की अगुवाई में पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर दिनेश पाल ने बताया कि वृक्षों से ही पृथ्वी की सुन्दरता निखरती है। खाली भूमि केवल बंजर दिखती है। पृथ्वी को हराभरा करने के लिए बड़े पैमाने पर ग्रामीणों ने पौधारोपण किया।
    श्री पाल ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्राकृतिक रूप से उत्पन्न होने वाली आक्सीजन की कमी के कारण अनेक मौतें हो रही हैं। इस वैश्विक समस्या का एकमात्र समाधान अधिक से अधिक पौधारोपण करके तथा उनको संरक्षित करके निकाला जा सकता है। 
    हसनपुर खेवली के हनुमान रावत, बद्री प्रसाद, मेवा लाल प्रजापति, शिव कुमार रावत, गोपाल सिंह आदि ने इस अवसर पौधारोपरण करके सभी को पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।  

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।