प्रिय मित्र,
आखिरकार आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं से वह सुखद पल आ ही गया जिसका हम सभी को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था । पाल विकास शिक्षा एवं समाजोत्थान समिति तथा अखिल भारतीय पाल महासभा उन्नाव के पदाधिकारियों के अथक परिश्रम और पाल समाज के उदार महादानियों के लगन और सहयोग से उन्नाव में प्रस्तावित पाल भवन की भूमि का बैनामा दिनांक 25/06/2021 को समय 12.00 बजे दिन में उन्नाव निबंधन कार्यालय में सम्पन्न हो गया। पाल विकास शिक्षा एवं समाजोत्थान समिति तथा अखिल भारतीय पाल महासभा उन्नाव के पदाधिकारियों के साथ-साथ समाज के सम्मानित दानदातागण इस रोमांचकारी पल के साक्षी बने। हमारे जो भाई अभी तक किसी कारणवश अपना सहयोग नहीं कर पाये हैं उनसे निवेदन है हमारी मदद करने का प्रयास करें । पाल भवन निर्माण जैसा विशाल लक्ष्य बिना समाज के सहयोग के पूरा कर पाना हमारे लिए सम्भव नहीं है। पाल विकास शिक्षा एवं समाजोत्थान समिति सदैव समाज हित के लिए समर्पित थी, है और रहेगी आप भी समाज हित के लिए आगे आयें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।.....................................
आपका राघवेन्द्र पाल एडवोकेट उन्नाव। मो0-9336166128












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।